16 और 17 जून को चंबा प्रवास पर होंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर -उपायुक्त डी सी राणा

--Advertisement--

Image

मुख्यमंत्री आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम और विभिन्न विकासात्मक कार्यों की करेंगे समीक्षा, चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत  विकासात्मक योजनाओं के करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास, चलो चंबा अभियान के तहत रैली ऑफ चंबा को दिखाएंगे हरी झंडी। 

चम्बा- भूषण गुरुंग

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 16 और 17 जून को चंबा प्रवास पर होंगे। उपायुक्त डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 16 जून (वीरवार) को दोपहर चंबा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री इस दौरान आकांक्षी जिला कार्यक्रम और विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा के लिए बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे ।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुलिस मैदान बारगाह में चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक  योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे ।
मुख्यमंत्री इस दौरान चलो चंबा अभियान के तहत आयोजित की जा रही  रैली ऑफ चंबा  को हरी झंडी दिखाकर मोटर –बाइक  रेसिंग  रैली का शुभारंभ करेंगे ।
मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव चंबा सर्किट हाउस में रहेगा । 17 जून को मुख्यमंत्री चंबा से बनीखेत रवाना होंगे । लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बनीखेत में ठहराव के पश्चात मुख्यमंत्री धर्मशाला रवाना होंगे ।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...