रैली ऑफ चंबा के दौरान निर्धारित सड़क मार्गो पर सामान्य वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

रैली ऑफ़ चम्बा के सफल आयोजन को लेकर आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव की अध्यक्षता मे सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों और पंचायती राज प्रतिनिधियों के साथ मुख्यालय किलाड़ के अवासीय आयुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।

उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सफल आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
आवासीय आयुक्त ने कहा कि 18 जून को चलो चम्बा अभियान के तहत रैली ऑफ़ चम्बा मे वाहनों का काफिला प्रसिद्ध साच पास मार्ग से गुजरते हुए जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ पहुंचेगा और वहाँ से सुराल भटोरी के लिए रवाना होगा।
जिसमें देश भर से कार और बाइक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

उन्होंनें सुरक्षा के लिहाज से 18 और 19 जून को पुलिस विभाग को निर्धारित सड़क मार्गो को सामान्य वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पंचायती राज जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि रैली के दौरान वाहनों की गति समान्य से अधिक होंगी, ऐसे में सुरक्षा कि दृष्टि से लोगों और उनके माल मवेशियों को भी निर्धारित सड़क मार्गों से दूर रहने के लिए प्रचार प्रसार में अपना सहयोग दें।

उन्होंने यह भी कहा कि रैली ऑफ चंबा की सुपर स्टेज  पांच के तहत बैरागढ़ से भूत ग्राउंड तक 31.91 किलोमीटर की रैली होगी । रैली के वाहन प्रसिद्ध 14500 फीट ऊंचे साच पास से गुजरेंगे । यह सुपर स्टेज रैली ऑफ चंबा की सबसे रोमांचकारी होगी।

भूत ग्राउंड से किलाड़ तक वाहनों की गति सामान्य होगी । इसी तरह सुपर स्टेज छह के तहत  रैली किलाड़-1 से सुराल भटोरी तक चलेगी । इसके तहत रैली के वाहनों  को 24.59 किलोमीटर दूरी तय करनी होगी । उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी इस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश भी दिए।

ये रहे मोजुद

बैठक के दौरान उपमंडलाधिकारी रजनीश शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग विशाल चोपड़ा,अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग हरि प्रकाश भारद्वाज, अधिशाषी अभियंता विधुत विभाग संतोष कुमार शर्मा, प्रधान सुराल दीपक , प्रधान कुफा सतीश शर्मा , प्रधान लुज बलदेव राम व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...