अनियंत्रित होकर 500 मीटर नीचे लुढ़क कर खड्ड में गिरा वाहन, युवक की मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

जिला शिमला के उपमंडल चौपाल के धभास कैंची में मंगलवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह के समय पेश आया। गाड़ी एचपी 08 – 5292 अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर नीचे लुढ़क कर हामलटी खड्ड में जा गिरी।

इसमें सवार युवक की पहचान नरबीर सिंह पुत्र कीरपाराम गांव मशौत जुबली तहसील कुपवी जिला शिमला के रूप में की गई है। जैसे ही घटना की सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो वे दुर्घटना स्‍थल की ओर निकले।

मौके पर आकर जब देखा तो गाड़ी हांमबलटी खड्ड में नजर आ रही थी और लोग गाड़ी के पास पहुंचे तो एक युवक गाड़ी के पास पड़ा था, जिसकी ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर चौपाल अस्‍पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...