मामा के घर आई पांच वर्षीय बच्‍ची की सांप के डसने से मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में अपने मामा के घर मां के साथ आई एक 5 वर्षीय बच्‍ची को सांप ने डस लिया। जिसके बाद बच्‍ची की मौत हो गई।

राजगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार मध्य रात्रि करीब 1.30 बजे सोनम पुत्री कुलदीप ग्राम गहनोग डाकघर भूज्जल तहसील राजगढ़, आयु 5 वर्ष  जो अपने मामा ओमप्रकाश के घर धरोटी में आई हुई थी।

रात को कमरे में अपनी मां के साथ सोई हुई थी। अचानक कहीं से कमरे में सांप घुस आया तथा उसने सोनम को डस लिया, जबकि सांप ने बच्‍ची की मां को कुछ नहीं किया। अचानक सोनम को डसने के बाद सांप कमरे से बाहर चला गया।

जैसे ही सांप के काटने से 5 वर्षीय सोनम चिल्लाई, तो उसकी मां उठ खड़ी हुई तथा उसने देखा कि खिड़की से सांप बाहर जा रहा था। इसकी जानकारी उसने अपने भाई को दी तथा उन्होंने बच्‍ची काे उसी हालत में राजगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया।

राजगढ़ अस्पताल पहुंचते ही 5 वर्षीय सोनम बेहोश हो गई। सोनम की जांच करने के बाद अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार सुबह राजगढ़ पुलिस पुलिस द्वारा सिविल अस्‍पताल राजगढ़ में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्‍वजनों को सौंप दिया गया। जिला सिरमौर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने सांप के डसने से बच्ची की मौत की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...