चार महीने से नहीं लौटा शिमला से ट्रक लेकर कोलकाता गया चालक, बन बैठा मालिक, अब पहुंच गया बिहार

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

शिमला जिला के रोहडू से ट्रक लेकर कोलकाता गया चालक अब मालिक बन बैठा है। मामला रोहडू पुलिस थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में रोहडू निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपना ट्रक चलाने के लिए राजू नाम का चालक नियुक्त किया था।

करीब चार महीने पहले उनका चालक ट्रक लेकर कोलकाता गया। काफी दिनों तक उससे फोन पर बात होती रही। पिछले काफी दिनों से वह उसका फोन ही नहीं उठा रहा है।

आठ जून को रमन शर्मा नाम के व्यक्ति ने फोन उठाया। उसने कहा कि राजू ने यह ट्रक खरीद लिया है और उसे ट्रक में बतौर चालक रखा गया है। यह ट्रक बिहार में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला में इस तरह की ठगी के पहले भी मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन यह मामले सेब व अन्‍य फलों की ठगी के होते थे। इस बार ट्रक लेकर गया चालक ही मालिक बन बैठा है व वापस नहीं लौट रहा है।

ट्रक मालिक ने विश्‍वास कर उसे नौकरी पर रखा व सामान लेकर कोलकाता भेज दिया। लेकिन अब वह खुद ही मालिक बन बैठा है और वापस आने का नाम नहीं ले रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...