घंटों इंतजार के बाद भी आधार कार्ड नहीं हो रहे अपडेट

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

आधार कार्ड अपडेट करवाना लोगों के लिए जी का जंजाल बना है। जिला मुख्यालय में स्थित आधार कार्ड केंद्र में घंटों कतार में लगने और दिन भर इंतजार के बाद भी आधार कार्ड अपडेट न होने पर लोग मायूस हो घरों को लौट रहे हैं। इससे दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।

चंबा आधार केंद्र में आधार कार्ड बनाने के लिये बाहर गर्मी के बीच बच्चे के साथ जमीन पर बैठ अपनी बारी का इंतज़ार करते हुए

केंद्र में आधार कार्ड बनाने के लिए स्थापित की तीन मशीनों में से दो संचालित हैं। एक मशीन कुछ समय से खराब है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दो से तीन आधार कार्ड केंद्रों को संचालित करने की मांग उठाई है। इससे ग्रामीणों को निराश हो वापस न लौटना पड़े।

नारद सिंह, गांव सिल्लाघ्राट के बोल

बेटी का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए वह सुबह 11:00 बजे आधार कार्ड केंद्र पहुंचा। उसे फार्म भर कर लाने की बात कही गई। देरशाम तक आधार कार्ड नहीं बन पाया। आखिरकार बेटी को लेकर लौटना पड़ा।

तिलक राज, गांव सिंगी के बोल

बैंक में आधार कार्ड की प्रति मांगी है। आधार कार्ड में घर का पूरा पता न होने से उसे अपडेट करवाने के लिए आया हूं। तीन घंटे से नंबर नहीं आया है। कुल मिलाकर आधार कार्ड अपडेट करवाने में पूरा दिन निकल गया।

नरेंद्र सिंह, गांव उटीप के बोल

आधार कार्ड में जन्म दिवस अपडेट करवाने के लिए आया हूं। सुबह 11:45 बजे आधार कार्ड की फार्म अपडेट करने के लिए दी है। दोपहर बाद सायं तीन बजे उन्हें आधार कार्ड अपडेट करने के लिए नहीं बुलाया गया है।

सोभटो राम, गांव लिल्ह के बोल

पत्नी के आधार कार्ड में जन्म तिथि सही नहीं थी। उसे ठीक करवाने के लिए सुबह से फार्म भर कतार में खड़े हैं। प्रशासन को दूरदराज से आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए दो से तीन आधार कार्ड केंद्र खोलने चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...