युवक व उसकी मां के साथ होटल में बैठी युवती ने निगल लिया जहर, मौत

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के एक होटल में एक युवक और उसकी मां के साथ बैठी युवती ने अचानक जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसके बाद उसकी पी.जी.आई. के रास्ते में मौत हो गई है।

युवती की पहचान रामपुर निवासी सपना के रूप में हुई है जोकि बद्दी में जॉब करती थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सपना ऊना में युवक से मिलने पहुंची थी और युवक व उसकी मां के साथ बैठकर होटल में बातचीत कर रही थी। युवक से सपना सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आई थी और युवक की आगामी दिनों में शादी होने वाली थी।

एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि युवती के जहर निगलने के क्या कारण रहे इसको लेकर पुलिस पड़ताल करने में जुटी हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है और तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...