खेलो इंडिया में हिमाचल को पुरुष कबड्डी में गोल्ड मेडल, CM ने दी बधाई

--Advertisement--

Image

शिमला, 07 जून – जसपाल ठाकुर

हिमाचल को खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में हिमाचल प्रदेश की पुरुष कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

सीएम ने कहा कि यह उपलब्धि समस्त प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है और इसके लिए टीम के सभी सदस्य, टीम कोच व मैनेजर सहित समस्त स्टाफ बधाई का पात्र है।

हरियाणा के पंचकूला में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में प्रदेश की पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल मैच में मेजबान हरियाणा की टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

हिमाचल ने मेजबान हरियाणा के खिलाफ सुपर-टाईब्रेकर (6-5) में कबड्डी का फाइनल मुकाबला जीता। 12 अंक से पिछड़ने के बाद हिमाचल प्रदेश की टीम ने अपने जोश, जुनून और अदम्य साहस से मैच जीत लिया।

जीत पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने हिमाचल के खिलाड़ियों को “रॉक स्टार” करार दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...