पांवटा साहिब से शुरू होगा आप का ‘धाम पर चर्चा’ कार्यक्रम

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

आम आदमी पार्टी हिमाचल में अनूठा कार्यक्रम ‘धाम पर चर्चा’ शुरू करेगी। इसकी शुरुआत पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मानपुर देवड़ा से होगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से पांवटा को इस कार्यक्रम के लिए चुने जाने से नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

‘धाम पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत पंचायत के लोग अपने क्षेत्र, सरकारी योजनाओं की हालत और सरकारों से उनकी क्या अपेक्षा रही है, इस पर चर्चा करेंगे।

ग्रामीण खुद ही चर्चा, मंथन और संवाद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की भाषणबाजी नहीं होगी। सारे कार्यक्रम का संचालन गांव के स्थानीय युवा और महिलाएं करेंगी।

सबसे पहला कार्यक्रम 7 जून को मानपुर देवड़ा में शाम 5.30 बजे शुरू होगा। इसके माध्यम से जनता की नब्ज भी टटोली जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी संयुक्त धाम (सहभोज) का आनंद लेंगे। इसके बाद प्रदेश के हर जिला और विस क्षेत्र में ‘धाम पर चर्चा’ कार्यक्रम होगा।

आम आदमी पार्टी के इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अनिंदर सिंह नोटी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले पांवटा साहिब को इस कार्यक्रम के लिए चुना है। यह अपनी तरह का अनूठा कार्यक्रम है।

इसे प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए तीन दिन से मानपुर देवड़ा गांव में कार्य कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...