ज्वाली पुलिस ने 46 पेटी अवैध शराब का जखीरा पकड़ने में प्राप्त की सफलता

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

ज्वाली पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि पिकअप बलैरो (एचपी 54ए-5907) में शराब की अवैध खेप जा रही है।

जिसके चलते पुलिस ने बनाड़ा में पिकअप को रोका तथा तलाशी लेने पर 46 पेटी नागपुरी संतरा मार्का बरामद हुआ। पिकअप का चालक कोई भी बिल या कागजात नहीं दिखा सका।

जिस पर पुलिस ने पिकअप व शराब को जब्त कर लिया तथा चालक विक्रम निवासी ढन के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा के बोल

एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि जवाली पुलिस ने अवैध शराब की 46 पेटी बरामद की है तथा इस संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शराब माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...