कर्ण परमार ने जताई शाहपुर से कांग्रेस टिकट की दावेदारी, शुरू करेंगे ‘जन-मिलन’ अभियान

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के रेहलु गांव से संबंद रखने वाले कांग्रेस नेता कर्ण परमार ने शाहपुर से कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए दावेदारी जताई है। उन्‍होंने आठ जून से फील्ड में निकलने का फैसला लिया है।

परमार कांग्रेस टिकट की दावेदारी जताने से पहले प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर भी अपना पक्ष रख आए हैं। वह आठ जून को कांग्रेस टिकट के लिए विधिवत रूप से दावा पेश करेंगे तथा ‘जन-मिलन’ अभियान शुरू करेंगे।

सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कर्ण परमार ने न केवल टिकट की दावेदारी की बात सांझा की अपितु यह भी कहा कि लम्बे समय से उनके ऊपर पार्टी वर्करों तथा उनके समर्थकों का यह दावेदारी जताने व चुनाव लड़ने का दवाव बना हुआ था। इसी कारण उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं से मुलाकात भी की है।

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस टिकट के लिए उनका नाम चला था। उन्होंने अपना विजन स्पष्ट करते हुए कहा कि शाहपुर का चहुंमुखी विकास तथा लोगों का उत्थान उनका प्रमुख उद्देश्य व लक्ष्य है।

उन्होंने कहा 15 वर्षों में शाहपुर विकास की दृष्टि से पिछड़ गया है, क्योंकि इस दौरान शाहपुर को लेकर कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है।

उन्होंने कहा इन पन्द्रह वर्षों में शाहपुर के लोगों के साथ असंख्य वादे और आश्वासन तो किए गए। लेकिन चुनाव जीतने व विधानसभा की दहलीज लांघते ही सब कुछ भुला दिया गया और शाहपुर विकास के लिए तरसता रहा।

परमार ने कहा कि शाहपुर के विकास को लेकर जल्द ही वह एक ‘विजन डॉक्यूमेंट’ अपने ‘जन-मिलन’ अभियान के दौरान जनता के समक्ष रखेंगे।

जानकारी के लिए बता दे कि कर्ण परमार ब्लाक समिति रैत के चेयरमैन तथा रेहलु पंचायत के प्रधान रहने के साथ कांग्रेस पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन भी कर चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...