
महिला ब्लॉक् कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर की मंत्री पर हमला कर मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
शाहपुर – नितिश पठानियां
आज सोमवार 6-06-2022 को रैत में महिला ब्लॉक् कांग्रेस की बैठक हुई जिसमें मुख्यतिथि के रूप में कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने शिरकत की।
शाहपुर महिला कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज महँगाई इतनी बढ़ गई है कि गृहणियों को घर का चूल्हा चलाना मुश्किल हो चुका है। गैस सिलेंडर आज घरों में खाली पड़े है। उनको भरवाने की हिमत मध्यम बर्ग एव गरीब बर्ग को नही है।
प्रदेश सरकार 2000 हजार खाते में डाल कर जनता को पैसे से खरीद कर वोट हथियाना चाहती है। लेकिन दूसरी तरफ साढ़े 11 सो का गेस सिलेंडर मिल रहा है। खाने के तेल की कीमतें इतनी बढ़ गई है कि रसोई का तुड़का भी अब महंगा हो गया है। खाने पीने की चीजे एव राशन खरीदने के लिए पैसे नही होते है।
2014 में यही सिलेंडर कांग्रेस की सरकार में 450 में मिलता था। खाने के तेल की एक लीटर की बोतल 75 रुपये से 80 रुपये से आज सीधे 200 रुपये पहुच गई है। 75 रुपये लीटर पेट्रोल आज 98 रुपये ओर डीजल 65 रुपये लीटर से 85 रुपये मिल रहा है।
क्या भाजपा के यही अच्छे दिन है? जो जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखा कर सत्ता हासिल की थी लेकिन अब जनता इस झूठी भाजपा सरकार का असली चेहरा समझ चुकी हैं।
महिलाओं का कहना है कि अब जनता अपने कांग्रेस के समय बाले पुराने दिनों को चाहती है। जिससे जनता अच्छे ढंग से अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। इस बार शाहपुर हल्के की जनता केवल सिंह पठानिया पर अपना विश्वास जता कर बिधायक बनाएगी ।
पठानिया ने ब्लॉक कांग्रेस महिलाओं के कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह एक महिला को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बना कर प्रदेश की महिलाओं और हर बर्ग का मान सम्मान बढ़ाया है।
जिस पर ब्लॉक् कांग्रेस सहित महिला कांग्रेस शाहपुर ने कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व का तहदिल से धन्यवाद किया। पठानिया ने कहा कि आज शाहपुर हल्के के अंदर हर बर्ग इस भाजपा विधायक एव मंत्री से तँग आ चुका है। क्योंकि शाहपुर हल्के का गाँव गाँव आज मूलभूत सुविधाओं से बंचित है।
जनता कहती है कि इस बार बदलाब जरूर होगा। 15 साल के बाद शाहपुर के अंदर कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया को बिधायक बनाया जाएगा और शाहपुर हल्के को विकास के साथ जोड़ा जाएगा। युवाओ को रोजगार के साथ जोड़ा जाएगा।
पठानिया ने कहा कि शाहपुर हल्के की जनता के आशीर्वाद से बिधायक बनने के बाद शाहपुर हल्के में हर बर्ग की जनता को मूलभूत सुविधाए पहुचाई जाएगी और शाहपुर को विकास के मामले में मॉडल बिधानसभा का रूप दे कर उसको पूरा किया जाएगा। शाहपुर हल्के के अंदर महिलाओं को मान सम्मान के साथ उनके हर कदम पर साथ दिया जाएगा।
पठानिया ने कहा कि जो विधायक अपने घर के पास के अस्पताल की दशा नहीं सुधार सके, उससे लोग और क्या उम्मीद कर सकते हैं? विधायक और प्रदेश की कैबिनेट मंत्री के घर से मात्र 500 मीटर दूर स्तिथ सिविल अस्पताल शाहपुर आज भी अपनी बदहाली पर आंसू वहा रहा है।
यह अस्पताल विभागीय लापरवाही, सरकारी अनदेखी और वादाखिलाफी की मिसाल बन गया है। जहां पहुंचने वाले मरीज व उनके तीमारदार स्वयं को असहाय पाते हैं। यहां न तो पर्याप्त चिकित्सक हैं और न ही अन्य स्टाफ। यह आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव व कांगड़ा जिला मीडिया कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी केवल सिंह पठानिया ने अस्पताल की इस दुर्दशा के लिए स्थानीय विधायक व मंत्री सरवीण चौधरी को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने कहा कि यह अस्पताल विधायक के घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर है परन्तु विधायक ने कभी इसकी सुध नहीं ली। आज अस्पताल पहुंचने वाला मरीज सुविधाओं के अभाव में दूर तथा निजी अस्पतालों में महंगे ईलाज के लिए विवश हो रहा है और मंत्री कहती हैं कि शाहपुर में विकास और सुविधाएं हर व्यक्ति तक पहुंची हैं।
उन्होंने मंत्री से कहा है कि वह विकास और सुविधाओं का झूठा ढिंढोरा पीटना बन्द करे क्योंकि लोग जानते हैं, उनके कार्यकाल में विकास किसका हुआ है। पठानिया ने कहा कि शाहपुर में ही नहीं अपितु पूरे विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराई हुई हैं और मंत्री सत्ता के नशे में मदहोश है।
उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी जल्दी ही क्षेत्र के विकास और सुविधाओं के सरकारी दावों की ‘पोल खोलो’ अभियान शुरू करेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में अनेकों पद रिक्त होने पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि जल्दी इन पदों को नहीं भरा गया तो कांग्रेस को संघर्ष की राह भी अपनानी पड़ेगी।
ये रहे मोजुद
इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर,सरिता सैनी प्रदेश महिला उपाध्यक्ष, राजेश्वरी राणा,सुषमा देवी,रितिका शर्मा जिला परिषद सदस्य, अंजना देवी,अनिता देवी,रीना पठानिया सोशल मीडिया को कॉर्डिनेटर, उषा शर्मा नगर निगम पार्षद शाहपुर,अनिता देवी,रीना देवी,वीना देवी,विद्या देवी,उपमा देवी,कृष्णा देवी,नीलम देवी,सत्या देवी,संध्या देवी,सीमा देवी,संतोष कुमारी,सुमन लता,सरल देवी,बबली,वीना देवी,मीना देवी,मीनाक्षी,कंचना देवी,आशा पठानिया, नीलम,प्रेमलता,उर्मिला राणा, नम्रता चम्बयाल,जानवी महाजन,तम्मना पंचायत समिति,उषा देवी,पुष्पा देवी,कांता पटियाल,रीतू राणा, निशा देवी प्रधान,फरीदा अख्तर,राधा देवी,कमला देवी,आदि सम्माननीय महिलाएं मोजूद थी।
