पुलिस ने नाके पर पकड़ी चरस की खेप, तीन लोग हिरासत में

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस ने नाके के दौरान दो अलग-अलग मामलों में 400 ग्राम चरस के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में बिति रात घटासनी बरोट रोड़ पर पुलिस ने एएसआई पवन कुुमार, कांस्टेबल संजीव कुमार, गृह रक्षक प्रवीण के साथ लगाए गए।

नाके में बाईक को रोका तो उसमें सवार श्याम सिंह निवासी कोटली मंडी तथा मृदुल निवासी धर्मपुर के कब्जे से 176 ग्राम चरस बरामद की गई।

दूसरे नाके के दौरान बरोट की ओर से आ रही कार की तलाशी ली तो डैश बोर्ड से 224 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चालक अश्वनी कुमार निवासी पस्सल चौंतड़ा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मामलों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...