नूरपुर में फोरलेन के पहले चरण का काम शुरू, कंडवाल से भेड़ खड्ड तक बनेगी 28 किलोमीटर सड़क, 828 करोड़ रुपए होंगे खर्च

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

पठानकोट-मंडी फोरलेन सड़क निर्माण के पहले चरण का उपमंडल नूरपुर के तहत पड़ते क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से चर्चा में चल रहे इस फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य आखिर शुरू हो गया है और इसके बनने के बाद लोगों को बेहतर, सुगम व तीव्र गति से चलने की सड़क सुविधा मिलेगी जिससे समय की बचत होगी।

पठानकोट-मंडी फोरलेन के पहले चरण में उपमंडल नूरपुर के तहत चक्की के साथ लगते कंडवाल से लेकर भेड़ खड्ड तक लगभग 28 किलोमीटर बनेगा, जिस पर लगभग 828 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इस फोरलेन का निर्माण कार्य आईआरबी कंपनी द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए कंपनी ने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी थी। इस माह सुप्रीम कोर्ट से क्लीयरेंस और प्रदेश सरकार से वर्किंग परमिशन मिलने के बाद एनएचएआई द्वारा संबंधित कंपनी को 18 मई को एपोइंटेड डेट मिलने के बाद अब कंपनी ने फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

शुरुआती निर्माण कार्य में कंपनी ने क्लीनिंग एंड गर्विंग का कार्य शुरू कर दिया, जिसमें खाली जगह को साफ कर उसे समतल करना शुरू कर दिया है और यह करीब चार-पांच जगहों पर यह कार्य कर दिया गया है।

उसके बाद पेड़ व भवन आदि को हटाए जांएगे । उपमंडल नूरपुर के तहत लगभग 11 हजार पेड़ काटे जाएंगे, जिसकी प्रक्रिया पूरी कर इन्हें काटा जाएगा।

इस फोरलेन सड़क निर्माण के तहत कंडवाल से भेड़ खड्ड तक लगभग 28 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी, जो कि फोरलेन होगी जिसमें जाने व आने के दो-दो लेन होंगे। दोनों लेन 11-11 मीटर चौड़े होंगे और बीच में दो से चार मीटर का डिवाइडर होगा।

इसमें जसूर बाजार में फ्लाइओवर बनेगा जो कि लगभग 900 मीटर लंबा होगा और नूरपुर शहर से लगभग पांच किलोमीटर बाइपास बनेगा।

कंपनी अधिकारी के बोल

इस बारे आईआरबी कंपनी के सीजीएम हरप्रीत सिंह ने बताया कि कंपनी ने कंडवाल से लेकर भेड़ खड्ड तक बनने वाले फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जिसके तहत क्लीनिंग व गर्विंग का कार्य किया जा रहा है।

दो साल में पूरा होगा काम

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल सेन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से क्लीयरेंस मिलने और सरकार से वर्किंग परमिशन मिलने के बाद आईआरबी कंपनी ने उपमंडल नूरपुर के तहत फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसे दो वर्ष में पूरा किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...