नाकाबंदी पर कार से पकड़ी शराब की खेप, चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर में पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने नाकाबंदी दौरान एक कार से शराब की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरिपुर खोल के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान जब एक कार को रोका गया तो कार चालक ने पुलिस के वाहन को टक्कर मार कर मौके से फरार होने की कोशिश की लेकिन टीम ने ऐसा नहीं होने दिया।

एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया कि कार की तलाशी के दौरान शराब की 252 बोतलें बरामद हुईं। इसमें 72 बोतलें बीयर व 180 बोतलें देसी शराब की हैं।

उन्हाेंने बताया कि आरोपी वाहन चालक निवासी ग्राम कोलर तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा खिलाफ पुुलिस थाना माजरा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को पांवटा साहिब न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 3 दिन पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...