देर शाम घर पहुंची वनरक्षक राजेश कुमार की पार्थिव देह , कल पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

आगजनी का शिकार हुए वनरक्षक राजेश कुमार की पार्थिव देह मंगलवार देर शाम उनके पैतृक गांव बदोली पहुंची।

राजेश कुमार को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा, वन मंडल अधिकारी मृत्युंजय माधव समेत विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उनके निवास पर पहुंचे।

वहीं बुधवार को पैतृक गांव में वनरक्षक राजेश कुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजेश के घर का माहौल बेहद गमगीन था, वहीं हर आंख नम देखी गई।

कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राजेश कुमार ने अपना फर्ज निभा प्राणों की आहुति देते हुए अन्य लोगों के लिए भी एक मिसाल कायम की है।

उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों ने सैली जंगल में आग लगाई थी, वहीं तूफान के चलते आगजनी ने रौद्र रूप धारण कर लिया।

20 मई को हुई इस घटना में आग पर काबू पाते समय वनरक्षक राजेश कुमार आग की चपेट में आने के चलते करीब 90 फीसदी तक झुलस गए थे। जबकि पीजीआई में करीब 3 दिनों तक चले उपचार के बाद राजेश ने दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दिवंगत राजेश के परिवार के साथ खड़ी है। जांबाज वनरक्षक राजेश के परिवार को जो भी संभव मदद होगी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...