चम्बा: टैक्सी में हरियाणा के 36 वर्षीय ड्राइवर की मौत, ये आशंका

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग 

पर्यटन स्थली डलहौजी में टैक्सी में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान अमित कुमार (36) निवासी हरियाणा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में चालक की सोए हुए ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अड्डा डलहौजी के समीप स्थित होटल पार्किंग में पार्क की गई टैक्सी में अमित का शव मिला है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि रात को वाहन में सोए इस व्यक्ति की अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। उक्त वाहन चालक सैलानियों को घुमाने के लिए डलहौजी लेकर आया था।

जब सुबह सैलानी वाहन तक पहुंचे तो कई बार आवाज लगाने तथा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया न आने के बाद चालक की मौत का पता चल पाया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना डलहौजी के प्रभारी एसएचओ अनिल शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है।

मौत की असल वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।

डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बता दे कि हिमाचल के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट से शीतलहर जैसे हालात भी पैदा हो गए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...