आशा कार्यकर्ताओं की दो टूक, वेतन नहीं तो काम नहीं

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

सिरमौर जिला के कई स्वास्थ्य ब्लॉकों में आशा कार्यकर्ताओं को पिछले 3 माह से वेतन नहीं मिल रहा है।

जिससे इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अपनी समस्या को लेकर धगेडा की आशा कार्यकर्ता आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलने नाहन पहुंची।

मीडिया से बात करते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि 3 माह से अधिक का समय हो चुका है और उन्हें अभी तक वेतन नहीं दिया गया है जिसके चलते उन्हे परिवार के पालन पषण करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

आशा कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने दिन-रात अपनी ड्यूटी भी है स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि उन्हें समय पर वेतन जारी करें।

आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि उनका वेतन जारी नहीं होता है तो मजबूरन उन्हें आगे का काम काज बंद करना पड़ेगा।

आशा कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि अक्सर उन्हें अपने वेतन के लिए विभाग के कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनका वेतन नहीं जारी होता है तो आगामी 26 मई को कृमि दिवस पर वह अपनी सेवाएं नहीं देंगी।

आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि के द्वारा किए गए कार्यों की तारीफें जरूर होती है मगर अब तारीफों से काम चलने वाला नहीं है।

गौर हो कि कोरोना काल मे बेहतर सेवाओं के योगदान के लिए आशा कार्यकर्ताओं को न केवल प्रदेश सरकार बल्कि केंद्र सरकार द्वारा भी सराहा गया है। मगर अब इन्हे वेतन के लिए तरसना पड़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...