काँग्रेस और भाजपा एक ही थाली के चट्टे बट्टे – राजकुमार जसवाल

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

आप पार्टी के कार्यकर्ता राज कुमार जसवाल के नेतृत्व में मंगलवार को जनसंपर्क अभियान के तहत उपमंडल कांगड़ा के मटौर में जाकर वहां की स्थानीय जनता को आप पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताया।

इस दौरान वहां पर मौजूद सभी महिलाओं एवं युवा और बुजुर्गों ने आप पार्टी को समर्थन दिया एवं कहा कि इस बार बदलाव होना जरूरी है। इस दौरान  वहां पर मौजूद लगभग 20 लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं, आप पार्टी के कार्यकर्ता राज कुमार जसवाल ने कहा कि जयराम ठाकुर को डर सता रहा था कि कहीं हिमाचल में भी अरविंद केजरीवाल की ईमानदार नीति वाली सरकार न बन जाए इसलिए चुनाव को देखत हुए, उन्होंने कई चुनावी घोषणाएं की है, लेकिन हिमाचल की जनता समझदार है और वह इनके जुमलों में फंसने वाली नहीं है।

उन्होंने  कहा कि इस बार प्रदेश के हर गली-मोहल्ले, गांव-शहर में झाड़ू चला कर भाजपा और कांग्रेस का सफाया करना है।  भाजपा के राज में घोटाले पर घोटाले होते जा रहे हैं।

भाजपा और कांग्रेस से दुखी होकर जनता ने मन बना लिया है कि इस बार आम आदमी की सरकार बनानी है। विधानसभा चुनाव में इस बार पूर्ण बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का भी उन्होंने दावा किया।

जसवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 40 सालों से भाजपा और कांग्रेस का शासन रहा है। यह दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं यानी कि एक खोटे सिक्के के दो पहलू हैं।

कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस की सरकार शासन में आकर जनता को लूटने का काम करती रही है। इन सरकारों ने जनता के लिए कोई काम नहीं किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...