अरुण कुमार को एमटेक सिविल में अभिलाषी विश्वविद्यालय से मिला गोल्ड मेडल

--Advertisement--

Image

भाम्बला – नरेश कुमार 

सरकाघाट के अरुण कुमार को एमटेक सिविल में अभिलाषी विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट मिला।

इस मौके पर निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज, अभिलाषी विश्वविद्यालय के चांसलर आर. के. अभिलाषी, प्रो चांसलर एल. के. अभिलाषी, वाइस चांसलर एचएस बनयाल, रजिस्टर कपिल कपूर, मौजूद रहे एवं इस उपलब्धि पर इन्हें बधाई दी तथा शुभकामनाएं दी ।

बता दें कि अरुण कुमार की 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल ग्रयोह से हुई उसके बाद इन्होंने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय से बीटेक सिविल की डिग्री प्रथम श्रेणी में प्राप्त की ।

इनके पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है और माता ग्रृहणी है । इसके बाद इन्होंने माता पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से एमटेक की पढ़ाई अभिलाषी विश्वविद्यालय से की तथा साथ ही निजी कोचिंग संस्थान में बच्चों को शिक्षा ग्रहण भी करवाई ।

इनकी प्रेरणा के स्त्रोत इनके माता-पिता और इनकी बहने हैं जो समय-समय पर इनका मार्गदर्शन करते रहे हैं । इनकी एमटेक की पढ़ाई 2020 में पूरी हुई और आजकल यह प्राइवेट कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।

अरुण कुमार का कहना है कि आप सिर्फ मेहनत करते जाइए ,एक ना एक दिन मेहनत फल आपको अवश्य मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...