शाहपुर आईटीआई में कैंपस इंटरव्यू में चार अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में मंगलवार को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। यह इंटरव्यू एमएस सर्विस लिमिटेड बद्दी द्वारा आयोजित करवाया गया। जिसमे आइटीआइ के फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट के आठ पास आउट अभ्यर्थियों ने भाग लिया l

इस मौके पर लिखित के साथ मौखिक परीक्षा भी करवाई गई जिसने जिला भर के मात्र 4 ही अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसके साथ साथ इन्हीं ट्रेडस के अपीयरिंग प्रशिक्षुओं ने भी इसमें भाग लिया। कोर्स खत्म होने के बाद वह भी इस कंपनी में ज्‍वाइनिंग देंगे।

आइटीआइ शाहपुर के समूह अनुदेशक नरेंद्र शर्मा जी ने बताया कि मंगलवार को आइटीआई शाहपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 8 घंटे के फ्रेशर को ग्रोस 9,000 पीएफ और ईएसआई को काटकर 8,500 रुपए महीना मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि कंपनी की तरफ से सब्सिडाइज कैंटीन तथा और भी रियायती दरों पर सुविधा प्रदान की जाएगी इसके साथ-साथ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी ।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी इसी महीने की 26 तारीख को कंपनी में ज्वाइन कर जाएंगे ।

कंपनी से आए एच आर की तरफ से तनुज महाजन, दिनेश गुलेरिया, मुकेश और विजय वर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को वर्दी की सुविधा तथा और भी रियायती दरों पर सुविधाएं दी जाएगी।

इसके साथ संस्थान की तरफ से राजकुमार, आशीष शर्मा, रवि कुमार, सीतांशु उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...