हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीएससी नर्सिंग परीक्षा में आरजू ने प्राप्त किया प्रदेश में छठा स्‍थान

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग के सभी वर्षों का परिणाम घोषित किया। जिसमे बीएससी नर्सिंग थर्ड ईयर की आरज़ू सपुत्री गुरमीत सिंह ने छठा व बीएससी फोर्थ ईयर की पल्ल्वी चौहान सपुत्री अशोक कुमार ने दसवां स्थान राज्य स्तर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्राप्त किया हैं।

इसके साथ ही माता पद्मावती कालेज के सभी वर्षो का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। कालेज स्तर पर बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा सोनिया देवी सपुत्री धर्मपाल ने प्रथम, ज्योति भारती सपुत्री रामबाबू ने दूसरा स्थान व पारुल कुमारी सपुत्री रमेश कुमार ने तृत्य स्थान हासिल किया।

बीएससी नर्सिंग द्वित्य वर्ष में अंजलि शर्मा पुत्री तुलसी राम ने प्रथम स्थान, उल्फत अंजुम पुत्री जाकिर हुसैन मीर ने दूसरा स्थान व तृत्य स्थान प्रीती शर्मा सपुत्री रघुवीर शर्मा ने हासिल किया।

बीएससी नर्सिंग तृत्य वर्ष की छात्रा आरज़ू पुत्री गुरमीत सिंह व हिनेष पुत्री विजय सिंह ने क्रमश प्रथम व द्वित्य तथा मोनिक सपुत्री लव कुमार, उज्मा पुत्री दिलशाद खान व विभा पुत्री यशवंत सिंह नेगी ने सयुंक्त तौर तृत्य स्थान हासिल किया। बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की छात्रा पल्ल्वी सपुत्री अशोक कुमार, अर्चिता पुत्री भगत राम शर्मा व अलीशा सपुत्री इरफ़ान अहमद ने क्रमश प्रथम, द्वित्य व तृत्य स्थान प्राप्त किया।

पोस्ट बेसिक प्रथम वर्ष की छात्रा संतोष शर्मा पुत्री मोहन सिंह, पिंकी पुत्री आत्मा राम, व आकांशा पुत्री हरदीप सिंह ने प्रथम, द्वित्य व तृत्य स्थान हासिल किया।

माता पद्मावती कालेज आफ़ नर्सिंग, नाहन के चेयरमेन अनिल जैन, कालेज सेक्रेटरी सचिन जैन व प्रधानाचार्य रिजी गिवर्घीज़ तथा समस्त कालेज स्टाफ सदस्यों ने छात्राओ को बधाई दी है।

अनिल जैन ने बताया की माता पद्मावती कालेज आफ़ नर्सिंग, नाहन ने नर्सिंग क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। पासआउट होने के साथ ही कालेज के अंतिम वर्ष की छात्राओ का राष्ट्रिय स्तर पर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में प्लेसमेंट करवा दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...