सड़क के बीचोंबीच बना दिया ‘मौत का कुआं’

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

राजपुरा से खेड़ा बाईपास सड़क के बीचोंबीच बना कुआं कभी ‘मौत का कुआं’ साबित हो सकता है। सड़क के साथ सटा 100 फीट गहरा कुआं कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोक निर्माण विभाग ने इसकी अनदेखी कर यहां सड़क बना दी जिससे कोई बड़ी घटना घट सकती है।

कालका से रोपड़ जाने वाले वाहनों के लिए यह मार्ग काफी छोटा है। कार और दोपहिया वाहन चालक इस रास्ते से जाना पसंद करते हैं। पहले यह गांव का रास्ता था लेकिन वाहनों के आवागमन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इसका रखरखाव शुरू किया।

खेड़ा से करीब दो किलोमीटर दूर सड़क के बीचोंबीच एक कुआं है। सड़क को इससे थोड़ा हटकर बनाया जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग की टारिंग भी की लेकिन कुएं के पास सड़क के साथ सफेद लाइन का गोला लगाकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

सड़क के बीच बना कुआं रात के अंधेरे में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। कुएं से सड़क की तरफ मुंडेर बिल्कुल नहीं है। जिस कारण छोटे वाहन के लिए यह मौत का कुआं साबित हो सकता है।

पंचायत प्रधान के बोल 

पंचायत किरपालपुर की प्रधान सरोज देवी ने कहा कि जब सड़क बन रही थी तो लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया था कि कुएं को तो हटा नहीं हटा सकते लेकिन सड़क को दूसरी जगह बदल दो और कूहल को अंडरग्राउंड कर दो। लोक निर्माण विभाग ने पंचायत की एक न सुनीं और जैसे-तैसे काम निपटा दिया।

क्या कहते है अधिकारी

उधर, लोक निर्माण विभाग नालागढ़ के सहायक अभियंता राजकुमार ने बताया कि कुआं पहले ऊपर से ढका हुआ था लेकिन ग्रामीणों ने मरम्मत के लिए इसे खोल दिया। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...