केसीसी बैंक के भर्ती घोटाले में विजिलेंस दर्ज करेगी केस

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक में भर्तियों को लेकर विजिलेंस जल्द ही मामला दर्ज करेगी। इस संबंध में विजिलेंस ने पूर्व कांग्रेस सरकार के समय हुए भर्ती घोटाले में केस दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। हिमाचल सरकार व राज्य सहकारी समिति से विजिलेंस को मामला दर्ज करने की अनुमति मिल गई है।

अब तत्कालीन अध्यक्ष व अन्य अधिकारी विजिलेंस के राडार पर हैं। इस संबंध में कई राज खुलेंगे। अब देखना यह है कि विजिलेंस केसीसी बैंक की भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर किसे मुख्य आरोपित बनाती है। ऐसे में कई अधिकारी इसकी चपेट में आएंगे।

पूर्व कांग्रेस सरकार के समय हुई भर्तियों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें चहेतों को नौकरी देने के आरोप शामिल हैं। यहां तक कि बैंक के निदेशक मंडल के रिश्तेदारों को नौकरी देने का आरोप भी लगाया गया था।

विजिलेंस जल्द ही मामला दर्ज कर सकती हैं। मामले में उस समय के अधिकारियों और निदेशक मंडल में शामिल लोगों से पूछताछ हो सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...