मंदिर में दर्शन के लिए गई महिला के साथ युवकों ने की मारपीट व अभद्र व्यवहार, आभूषण हुए गायब

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

बंगाणा क्षेत्र के तहत पड़ते बाबा गरीबदास मंदिर अंदरौली में ऊना से एक महिला स्वजन के साथ माथा टेकने के लिए गई थी। अचानक ही कुछ लड़के वहां आए और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ ही स्वजनों के साथ मारपीट करने लगे।

महिला ने बंगाणा थाना में जाकर शिकायत दी। पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ मामला किया है। इसकी पुष्टि एएसपी प्रवीण धीमान ने की है। ऊना शहर की महिला स्वजन के साथ माथा टेकने के लिए बाबा गरीबनाथ मंदिर अंदरोली में गई थी।

वहां गोबिंद सागर झील के किनारे छह लड़के खड़े थे। उन्होंने महिला के साथ पहले अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई की। उसके पति व अन्य के साथ रास्ता रोककर मारपीट की। इस घटना के समय महिला की अंगूठी व गले की सोने की चेन गायब हो गई।

इसके बाद पीडि़त महिला स्वजन के साथ बंगाणा थाना में पहुंची व पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सभी का बंगाणा के अस्पताल में मेडिकल करवाकर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...