पेपर लीक मामला : DGP को हटाने की मांग, क्रमिक भूख हड़ताल पर युवा कांग्रेस

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में न्यायिक जांच की मांग को लेकर युवा कांग्रेस प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गई है। शिमला में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

निगम भंडारी ने कहा कि पेपर लीक मामले में डीजीपी को हटाया जाना चाहिए। एसआईटी के जिन अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं उनको हटाया जाना चाहिए। इसके अलावा एसआईटी की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सीबीआई के द्वारा पहले भी कोई जांच अंजाम तक नही पहुंच पाई है, ऐसे में मामले की न्यायिक जांच ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें सरकार नही मानती है उनकी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...