प्रेशर पाइप फटने से बस की ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से बची 49 सवारियाें की जान

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

जिला मंडी में सराज हलके के छतरी में सोमवार को बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। प्रेशर पाइप फटने से बस की ब्रेक फेल होने पर चालक ने उसे डंगे से टकरा दिया। जिस समय यह हादसा हुआ बस में 49 सवारियां सवार थीं।

मंडी से छतरी जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस एचपी-65-5122 की प्रेशर पाइप फटने से ब्रेक फेल हो गई। चालक जय सिंह ने बताया उसने छतरी से 400 मीटर दूरी पर स्थित कैंची मोड़ पर ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक नहीं लगी।

बस की प्रेशर पाइप फट जाने के कारण ब्रेक का पैडल काम नहीं कर रहा था। उन्होंने सामने से जीप को आते हुए देखा तो सड़क किनारे निजी मकान के डंगे के साथ बस को टकरा दिया और बस रुक गई।

इससे पहले जय सिंह ने आगे बैठी सवारियों को पीछे जाने को कहा। उसके बाद सड़क के एक छोर पर बने पैरापिट के साथ बस को टकरा दिया। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। वहीं सवारियों ने भी चालक जय सिंह की सूझबूझ के लिए उसकी सराहना की। साथ ही चालकों को सम्मानित करने की मांग की है।

लोगों का कहना था कि अगर चालक बस को न मोड़ता तो बस खाई में भी गिर सकती थी। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक मंडी गोपाल शर्मा का कहना है कि बस को जांच के बाद ही रूट पर भेजा गया था। ब्रेक कैसे फेल हुई इसकी जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

25 फीट हवा में उड़ी युवती, सामने आई मौत, लेकिन बच गई जान, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में शिमला–हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित...