अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता: दुबई में भारत की चुनौती पेश करेंगी पांवटा साहिब की उन्नति

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिरमौर के पांवटा साहिब की उन्नति वर्मा देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इसी साल जनवरी में हरियाणा में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्नति ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में दो रजत पदक जीते हैं। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्नति का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है।

पांवटा साहिब के सुधीर वर्मा और शिवानी वर्मा की पुत्री उन्नति वर्मा (18) ने गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की है। मौजूदा समय में पालमपुर कृषि विवि में बीटेक की दूसरे वर्ष की छात्रा हैं।

कोच निखिल गौतम ने बताया कि दुबई में होने वाली प्रतियोगिता के लिए उन्नति कड़ा अभ्यास कर रही हैं। उम्मीद है कि देश के लिए मेडल जीतेंगी।

इधर, उन्नति ने बताया कि भारत के लिए पदक जीतना उनका सपना है। इसे पूरा करने के लिए मेहनत कर रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...