
शाहपुर – नितिश पठानियां
आज शुक्रवार दोपहर को शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष सहित स्थानीय युवा कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने खण्ड विकास कार्यलय रैत में खण्ड विकास अधिकारी को पंचायतो में रुके विकास कार्यो ओर मनरेगा के तहत काम करने बालो को समय पर मजदूरी न मिलने पर ज्ञापन सौंपा।
पठानिया ने कहा कि राजीव गान्धी पंचायती राज संगठन शाहपुर आपसे विनम्र प्रार्थना करता है, कि मनरेगा के अन्तर्गत जो विकास कार्य पिछले 6-7 महीनों से निर्माण सामग्री व सीमेंट की अदायगी न होने से सभी पंचायतों के विकास कार्य रुक गये हैंउन्हें सुचारु रूप से चलाया जाए।
पहले कोविड की वजह से विकास कार्य न हो सके तथा अब समय घर लेवर, निर्माण सामग्री व सिमेंट की अदायगी न होने पर पंचायतों को रोष का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते मनरेगा में लगे लोगो की पीड़ा को समझते हुए आज खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने कहा कि अगर समय पर इन मांगों को पूरा नही किया गया तो पंचायती राज संगठन सड़को पर उतरने को मजवूर हो जाएगा। जिसकी जिमेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ब्लॉक् अध्यक्ष इकवाल सिंह मिंटा एव स्थानीय उप प्रधान सुरिन्दर ठाकुर, प्रधान अजय बबली ने सँयुक्त बयान में कहा कि एक साल से मनरेगा के कामों में करवाने के लिए चुने हुए पंचायत प्रधानो उप प्रधानो वार्ड पंचों को विकास करवाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पंचायत में विकास कार्यो के लिए समय पर सीमेंट, अन्य सामग्री एव मनरेगा की दिहाड़ी न मिलने पर मनरेगा के मजदूर अब मनरेगा से मुँह मोड़ रहे है। जिससे जनता को जबाब देना मुश्किल हो गया है। दूसरी तरफ पंचायतो में समय पर पंचायत सेक्टरीयो के न आने से भी विकास कार्य रुके पड़े हैं।
क्योंकि पंचायत सेक्टरी पंचायत सहायक की ब्लॉक् में भारी कमी है । और एक सेक्टरी एक पंचायत सहायक को तीन तीन चार चार पंचायते दी गयी है लेकिन तय दिन पर भी सेक्टरी या सहायक पंचायत में नही पहुँच पाते है।
इस अबसर पर अजय कुमार प्रधान,सुरिन्दर ठाकुर उप प्रधान,राकेश कुमार,कुलवंत सिंह पूर्व प्रधानइंदर जीत उप प्रधान लाल सिंह पूर्व प्रधान,करतार सिंह उप प्रधान,सुरेश पटाकू उप प्रधान,अश्वनी चौधरी, इच्छया देवी वार्ड सदस्य,सुरेश मेहरा वार्ड सदस्य,नवनीत शर्मा पूर्व प्रधान,आयुष ठाकुर,कमल कुमार,प्रकाश चन्द आदि गणमान्य पंचायती राज के चुने हुए प्रतिनिधि मोजूद थे।
