नूरपुर में 12.98 ग्राम हेरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

नूरपुर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एएसपी सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक व्यक्ति से 12.98 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ एएसआइ विजय सिंह तथा एचएचसी महिंदर सिंह के साथ प्राइवेट वाहन से डिफेंस रोड पर पेट्रोलिंग कर रहे थे, उसी दौरान जसूर से एक व्यक्ति उक्त सड़क पर आ रहा था जिसे पूछताछ के लिए पुलिस ने रोका। लेकिन प्राइवेट गाड़ी में वर्दी में पुलिस वालों को देखकर उक्त व्यक्ति सड़क के किनारे कुछ सामान फैंककर जसूर की तरफ भागने लगा।

लेकिन पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को दबोच लिया तथा जो सामान उसने सड़क पर फेंका था वो 12.98 ग्राम हेरोइन निकली। पुलिस ने आरोपी युवक जयदीप निवासी गुरदासपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच दिनेश कुमारी कर रही है।

सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि अगर किसी के पास किसी भी तरह की नशे से संबंधित जानकारी हो तो वह पुलिस को जरूर सूचित करें।

पुलिस त्वरिंत कार्रवाई करेगी। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। नशे के खात्मे के लिए जन सहभागिता बहुत आवश्यक है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...