
मंडी – डॉली चौहान
सुंदरनगर उपमंडल में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सुंदरनगर के बीएसएल पुलिस थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक काे गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता जब मंदिर से घर वापस लौट रही थी तो आरोपी जबरन उसे गाड़ी में बिठा कर ले गया और रात भर जंगमबाग नाले के निकट गाड़ी में ही उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
सुंदरनगर डीएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि बीएसएल कालोनी पुलिस थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफतार कर सुंदरनगर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
