कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला: कुछ पुलिस अफसर बने विभीषण, सूचनाएं लीक

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में जांच कर रहे अफसर अजीबोगरीब परेशानी से गुजर रहे हैं। मामले की जांच कर रहे अफसरों के समक्ष मास्टरमाइंड को पकड़ने की बड़ी चुनौती है। लेकिन, जांच अधिकारियों को इसके साथ अपने उच्चाधिकारियों से बचने की भी चुनौती बनी हुई है।

सूत्रों के अनुसार पेपर लीक मामले में कुछ पुलिस अफसर विभीषण का रोल निभा रहे हैं। वे जांच अधिकारियों पर नजर रखकर सूचनाएं इधर से उधर पहुंचा रहे हैं। जांच अधिकारियों को संदेहास्पद अफसरों से बचकर जांच को आगे बढ़ाना पड़ रहा है। हालांकि, एफआईआर दर्ज होने से पहले ही 6 अप्रैल से पेपर लीक मामले में पुलिस कई सवालों के घेरे में घिरी हुई है।

आरोपियों की धरपकड़ के साथ अपने ही महकमे के कई अफसरों पर शक की सूई घूम रही है।ऐसे में जांच टीम के समक्ष मामले की निष्पक्ष जांच करना टेड़ी खीर बना हुआ है। पुख्ता सूत्रों के अनुसार मामले की जांच कर रही अफसरों की टीम में कई अधिकारी मामले की सीबीआई जांच करवाने की वकालत कर रहे हैं। तर्क दिया जा रहा है कि पेपर लीक पुलिस भर्ती का हुआ है। शक के दायरे में पुलिस अधिकारी भी आ रहे हैं।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पुलिस महकमा अपने ही अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कैसे कर सकता है। मामले की तार हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तक से जुड़े हुए हैं। ऐसे में सीबीआई के लिए यह केस फिट बैठता है। सीबीआई से जांच होने पर लोगों के बीच निष्पक्ष जांच की भावना आएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...