हिमाचल में आगामी चुनावों में मंहगाई वे रोजगारी और पुरानी पैंशन सहित उम्मीदवारों की काबिलियत होंगे मुख्य मुद्दे

--Advertisement--

Image

दुराना- राजेश कुमार

हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान साधू राम राणा ने कहा कि आगामी चुनावों में मुख्य रूप से मंहगाई वे रोजगारी पुरानी पैंशन एवं उम्मीदवारों की व्यक्तिगत काबिलियत के मुद्दों का प्रभाव अधिकतर तौर पर चुनावों में देखने को मिलेगा।

क्योंकि मंहगाई और वे रोजगारी का ग्राफ दिनों दिन इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि सामान्य वर्ग को दो वक्त की रोटी कपड़ा मकान की भरपाई करने में असक्षम होता जा रहा है। वेरोजगारी के कारण युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है। सरकारी सीमित नौकरियों में पारदर्शिता नहीं होने से हर भर्ती प्रक्रिया किसी ना किसी विवाद के कारण रुकी पड़ी है।

मंहगाई की मार से अब तो गृहणियां गैस सिलेंडर भरवाने में असमर्थ होने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। मंहगाई की मार से बच्चों की शादियों के लिए माता पिता अपनी जमीनें बेच रहे हैं। कर्मचारी पुरानी पैंशन बहाली को लेकर सरकार से खफा चल रहे हैं।

अतः विश्लेषण के आधार पर आगामी चुनावों की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है कि मंहगाई वे रोजगारी और पुरानी पैंशन ही मुख्य रूप से चुनावी मुद्दों सहित उम्मीदवारों की व्यक्तिगत काबिलियत के आधार पर जनता मतदान करने का मन बना चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...