धर्मशाला विधानसभा के बाहर विवादित झंडे लगाने का आरोपी हरवीर सिंह 4 दिन के रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

धर्मशाला विधानसभा के मुख्य गेट पर विवादित झंडे टांगने व दीवारों पर नारे लिखने के मुख्य आरोपी हरवीर सिंह को पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय धर्मशाला की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी हरवीर सिंह को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस आरोपी हरवीर सिंह को मीडिया की नजरों से बचाते हुए पिछले दरवाजे से अदालत में ले गई। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा आरोपी हरवीर सिंह के लिए 7 दिन के पुलिस रिमांड की मांग की थी लेकिन अदालत की ओर से 4 दिन का रिमांड दिया गया।

यह कार्रवाई महज चंद मिनटों में ही निपट गई और पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी हरवीर सिंह को लेकर कोर्ट से निकल गई।

पुलिस रिमांड मिलने के बाद एसआईटी इस मामले के दूसरे आरोपी परमजीत सिंह के बारे में भी हरवीर सिंह से पूछताछ करेगी और साथ ही विधानसभा में उन्होंने इस घटना को कैसे अंजाम दिया इस बारे में पूछताछ करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...