केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के चंबा प्रवास को लेकर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के 13 मई को चंबा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर पुलिस विभाग द्वारा ट्रेफिक मैनेजमेंट प्लान जारी किया गया है ।

जारी ट्रेफिक मैनेजमेंट प्लान के अनुसार अनुसार तीसा और सलूणी क्षेत्रों से आने वाली बसों के यात्री बालू पुल के समीप पक्का टाला मार्ग पर उतरेंगे । इन क्षेत्रों की बसों की पार्किंग व्यवस्था साहू रोड पर रहेगी ।

भरमौर से आने वाली बसें अपनी सवारियों को चामुंडा सड़क और सुराड़ा में उतारेगी इनकी पार्किंग व्यवस्था साहू वसिल्लाघ्राट सड़क में रहेगी ।

इसी तरह जोत -चुबाड़ी वाया जोत की तरफ से आने वाली बसें भरमौर चौक पर अपनी सवारियों को उतारेगी । बसों की पार्किंग वन विभाग की चेकपोस्ट करियां से आगे रहेगी ।

बनीखेत क्षेत्र की तरफ से आने वाली बसों के यात्री भरमौर चौक पर उतरेंगे । इनकी पार्किंग व्यवस्था भी वन विभाग की चेकपोस्ट करियां से आगे होगी ।

साहू की तरफ से आने वाली बसों को अपने यात्रियों को फुल्लणू टाला या बालू में उतारना होगा । इनके लिए पार्किंग व्यवस्था तीसा सड़क में रहेगी ।

पुलिस द्वारा जारी किए गए ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान के अनुसार सभी हल्के वाहन पुलिस मैदान बारगाह में पार्क होंगे । पुलिस मैदान बारगाह के भर जाने के पश्चात अन्य हल्के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था साहू सड़क, सिल्लाघ्राट सड़क, तीसा सड़क,जोत सड़क , साच संपर्क सड़क, पनेला सड़क ,निर्माणाधीन सूही माता सड़क, चामुंडा सड़क में रहेगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...