नौकरी चाहिए तो 18 मई को आएं शाहपुर और पाएं नियमित नौकरी

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

आइटीआइ शाहपुर में 18 मई को राजस्थान भिवाड़ी की श्रीराम पिस्टन लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से लगभग 100 इंजीनियरिंग ट्रेड के युवाओं को नौकरी देगी। इस कैंपस साक्षात्कार में उन युवकों का चयन किया जाएगा, जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच हो और जिन्होंने आईटीआई फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, एमएमबी, व्यवसायों आदि में की हो । इसके साथ साथ वो अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं जिन्होंने 10वीं 12वीं पास की हो।

यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिसर मुकेश कौशल ने दी। उन्होंने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को आठ घंटे के सीटीसी सैलेरी 15,905 और कट कटा के 10,500 रुपए मिलेंगे । 10वीं और 12वीं के युवाओं को सीटीसी सैलेरी 15,538 और कट कटा के 10,066 रुपये मानदेय होगा।

चयनित होने पर कंपनी अपने कर्मचारियों सब्सिडाइज कैंटीन, स्नैक्स, परिवहन की सुविधा भी देगी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थियों को कंपनी पेरोल पर 8 घंटे की शिफ्ट होगी। उन्होंने बताया कि कंपनी चयनित प्रशिक्षुओं को नियमित तौर पर ले के जाएगी।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. संजीव सहोत्रा ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार वाले दिन युवा अपना रिज्यूम , आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, बोनोफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से सम्बंधित समस्त प्रमाण पत्र और चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफस अपने साथ लांए ।

उन्होंने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में वह युवा भी भाग ले सकते हैं जो 2016 से 2021 में इन्हीं ट्रेडों में पास आउट हुए हो और इनमें अपीयरिंग प्रशिक्षु युवा भी भाग ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...