पंडित सुखराम पंचतत्‍व में विलीन, सीएम सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, तस्‍वीरों में देखिए भावुक क्षण

--Advertisement--

Image

मंडी – छविन्दर सिंह

राजनीति के चाणक्य एवं संचार क्रांति के मसीहा पंडित सुखराम आज अपनी अनंत यात्रा पर निकले। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए मंडी में सुबह ही नेताओं व समर्थकों का खूब तांता लगा। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित भाजपा और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं ने भी पंडित सुखराम को आखिरी विदाई दी।

इस मौके पर हिमाचल सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज सहित कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, मुकेश अग्निहोत्री, कुलदीप सिंह राठौर व अन्‍य ने श्रद्धांजलि दी।

पंडित सुखराम की पार्थिव देह को अंतिम संस्‍कार के लिए लेकर जाते हुए। इस दौरान उमड़ी लोगों की भीड़।

उनकी पार्थिव देह बाड़ी स्थित घर से सेरी मंच पर लाई गई। यहां 11 बजे लोगों के दर्शनार्थ पार्थिव देह रखी गई। सेरी मंच पर लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन कर सके। करीब डेढ़ बजे सेरी मंच से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। मोती बाजार व समखेतर होते हुए अंतिम यात्रा ब्यास नदी के किनारे हनुमानघाट पहुंची। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतेयष्टि हो गई। बेटे अनिल शर्मा ने च‍िता को आग दी।

प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता रात को ही मंडी पहुंच गए थे। पंडित सुखराम को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मंडी पहुंचे। इस दौरान अनिल शर्मा से भी सीएम ने मुलाकात की। दोनों में कुछ देर बात हुई।

गत सप्ताह वीरवार को मनाली में ब्रेन स्ट्रोक होने से पंडित सुखराम का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया था। मनाली, कुल्लू व जोनल अस्पताल मंडी में उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया था। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे दूसरी बार दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। बुधवार शाम सड़क मार्ग से शववाहन में उनकी पार्थिव देह मंडी पहुंची थी। पंडित सुखराम के निधन से प्रदेशभर में शोक की लहर है।

पंडित सुखराम को पोते के साथ श्रद्धांजलि देते अनिल शर्मा। पूर्व केंद्रीय मंत्री की पार्थिव देह को खुले वाहन में घर से सेरी मंच व वहां से श्‍मशानघाट तक पहुंचाया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया गया। इस दौरान पार्थिव देह को कंधा दिए हुए पोते आश्रय और आयुष शर्मा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...