कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के आश्रितों ने लगाई वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर से करुणामूलक नौकरियों की गुहार

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय के समस्त आश्रित अपने परिवारों सहित एक बार फिर से वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर से उनकी कार्यालय में मिले !

सभी परिवारों ने वूलफेडरेशन अध्यक्ष से आग्रह किया की सरकार द्वारा की गई 24 जनवरी की की नोटिफिकेशन में सरकार ने क्लास -D में सभी विभागों के पात्र आश्रितों को वन टाइम सेटलमेंट दी है ! जिसमें सभी विभाग अपने तौर पर नियुक्तियां कर रहे हैं !

आश्रितों का कहना है कि पूरे हिमाचल प्रदेश में चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय एक एकलौता ऐसा विभाग है जो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा जारी की गई 24 जनवरी की अधिसूचना को भी नहीं मान रहा विभाग ने बिना स्क्रीनिंग की हुई समस्त आश्रितों की फाइलें सरकार के समक्ष रखी!

जिससे यह करुणामूलक परिवार अपना रोष प्रकट कर रहे हैं आश्रितों ने विभाग पर आरोप लगाया कि बिना इनकम सर्टिफिकेट जांचें।

विभाग ने गलत तथ्य वित्त विभाग को दर्शाए सरकार द्वारा बनाई गई 7/03/2019 की पॉलिसी के अंतर्गत हमारे केसों को स्क्रीनिंग किए बिना शिमला भेजा गया जिससे जो पात्र आश्रित हैं उनको भी नौकरियों से वंचित रहना पढ़ रहा है !

आश्रितों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी बिजली बोर्ड फॉरेस्ट विभाग जैसे विभागों में लगभग 200 से 300 नियुक्तियां हो चुकी हैं! लेकिन चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय टस से मस नहीं कर रहा!

चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय मैं 20 सालों से लगभग क्लास -D मैं 33 केस पेंडिंग हैं!

सरकार द्वारा 24 जनवरी की नोटिफिकेशन की तर्ज पर भी यह विभाग कुछ नहीं कर रहा और ना ही जो आश्रित 07/03/ 2019 की की पॉलिसी में आते हैं!

उनकी सूची तक भी नहीं बनाई है और ना ही अभी तक इस विभाग में करुणामूलक केसो स्क्रीनिंग की है! जिसमें वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक ने इन परिवारों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द जो केस सरकार द्वारा बनाई गई पॉलिसी में आते हैं! उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी और जल्द ही विभाग को निर्देश देकर आश्रितों की नियुक्तियां की जाएंगी!

समस्त आश्रितों का कहना है कि चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय एक ऐसा इकलौता विभाग है, जो करुणामूलक आश्रितों से अन्याय ब मनमानी कर रहा है !

सरकार द्वारा की गई 24 जनवरी की नोटिफिकेशन को आज लगभग 3 महीने से ज्यादा समय हो चुका हैं लेकिन विभाग द्वारा इन आश्रितों के लिए निर्णय नहीं लिया गया है!

विभाग में करुणामूलक आधार पर class – D के लगभग 33 केस पेंडिंग है ! लेकिन CSK विभाग उनको भी 15 से 20 सालों से यूनिवर्सिटी के चक्कर लगवा रहा है !

आश्रितों का कहना है पात्र आवेदकों की R & P नियम के हिसाब से जो 07/03/19 की पॉलिसी में आते हैं उनकी छंटनी की जाए और पात्र आवेदको की लिस्ट जारी की जाए, ताकि जल्द नियुक्ति हो सके,

चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय के समस्त करुणामूलक परिवारों का कहना है कि अगर CSK विभाग क्लास-D हेतु जल्द कार्यवाही नही करता है तो समस्त परिवार यूनिवर्सिटी में भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे इसकी सारी जवाबदेही वाइस चांसलर की होगी !

मुख्य मांगे :-

1) यूनिवर्सिटी में लंबित पड़े करुणामूलक आधार पर दी जाने वाली नोकरियों मे class -D के केसों को जो 7/03/2019 की पॉलिसी मे आ रहे हैं उनको One Time Settlement के तेहत सभी को एक साथ नियुक्तियाँ दी जाएं |

(2)जो आश्रित 07/03/ 2019 की की पॉलिसी में आते हैं उनकी सूची बनाई जाए और जल्द से जल्द क्लास- D मैं नियुक्तियां दी जाएं !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...