हिमाचल :नाबालिग का अपहरण कर पूरी रात अपने पास रखा और किया दुष्कर्म,मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

मंडी – छविन्दर सिंह

जिला मंडी के अंतर्गत बीएसएल कालोनी थाना के तहत नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने नाबालिग को पूरी रात अपने पास रखा और दुष्कर्म किया। पीड़िता के माता-पिता नहीं हैं और वह अपनी दादी के साथ ही रहती है।

जानकारी के अनुसार आरोपित की पहचान गंगूराम नामक व्यक्ति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता आठ मई को अकेले ही भराड़ी माता मंदिर गई थी। मंदिर वापस आते समय गंगूराम नाम का व्यक्ति उसका अपहरण कर अपनी कार में बैठा कर जंगमबाग नाला के पास ले गया। इस दौरान आरोपित ने नाबालिग को पूरी रात अपने पास रोके रखा ओर दुष्कर्म किया।

सुबह वह उसे घर के पास छोड़ गया और घटना के बारे में किसी को न बताने के लिए जान से मारने की धमकी दी, लेकिन घर पहुंचने पर नाबालिग ने पूरी घटना की जानकारी अपनी दादी को दी। दादी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अब आरोपित की तलाश आरंभ कर दी है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...