आयुष और आश्रय ने दिया दादा की अर्थी को कंधा, अर्पिता ने पांव छू्कर दी श्रद्धांजलि

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की अर्थी को उनके पोते आश्रय शर्मा व आयुष शर्मा ने कंधा दिया। छोटी पौत्र वधू सलमान खान की बहन अर्पिता ने अपने बेटे के साथ पांव छू कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अर्पिता काफी भावुक दिखीं व उनकी आंखें भी नम थीं।

नगर निगम मंडी की पैलेस कालोनी वार्ड दो के बाड़ी स्थित घर में सुबह से ही नेताओं व समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद तिरंगे में लिपटी पंडित सुखराम की पार्थिव देह फूलों से सजी खुली गाड़ी में रखी गई। पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी।

इसके बाद वाहन से पार्थिव देह ऐतिहासिक सेरी मंच पर लाई गई। यहां लोगों के दर्शनों के लिए पार्थिव देह रखी गई। सेरी मंच पर पार्थिव देह सुबह 11 बजे रखने का कार्यक्रम था, लेकिन अंतिम संस्कार की औपचारिकताओं में समय लगने की वजह से पार्थिव देह आधा घंटे की देरी से सेरी मंच पर पहुंची।

संचार क्रांति के मसीहा के दर्शन के लिए लोगों का सेरी मंच पर तांता लग गया है। यहां से दोपहर बाद पंडित सुखराम की अनंत यात्रा शुरू होगी। शाम चार बजे हनुमानघाट पर अंतेयष्टि होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...