कांगड़ा बाजार में लगा एकमात्र हैंडपंप हुआ खराब निकल रहा मटमैला पानी

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

कांगड़ा बाजार में लगा एकमात्र हैंडपंप खराब हो चुका है। इस हैंडपंप में हर रोज हजारों लोग पीने के लिए पानी भरते है। देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु भी मंदिर जाने से पहले इसी हैंडपंप से पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते है।

हैंडपंप काफी सालों से मेन बाजार में स्थित है अब से पहले भी कई बार इसकी मुरम्मत का कार्य हुआ है। लेकिन, इससे निकलने वाले पानी में अक्सर पीने में कट लगता है।

यहां के स्थानीय लोगो ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें यहां स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाया जाए। ताकि यहां इस गंदे पानी को पीने से किसी प्रकार की बीमारी ना फैले।

नगर परिषद कांगड़ा ने इस हैंडपंप के आसपास बेहतरीन तरीके से टाइल डलवा कर इसे बेहतरीन रूप तो दे दिया है लेकिन इसका पानी पीने योग्य नहीं रहा है।

इस हैंडपंप के पानी ना निकलने से स्थानीय व्यवसायियों को दूर जाकर पानी भरना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत आसपास स्थित खाने पीने की दुकानें व रेहड़ियो वालों को हो रही है। जिन्हें पर्याप्त मात्रा में अपने ग्राहकों के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने मांग की है कि बाजार में कहीं उचित स्थान देख कर अन्य हैंडपंप स्थापित किया जाए जिससे लोगो को स्वच्छ पानी पीने को मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

UPSC में 5वीं रैंक से सेना के मेजर तक, फिर राजनीति में रखा कदम

UPSC परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल करने वाले अधिकारी...

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कैंप, 50 लोगों की जांच; मुफ्त दवाइयां भी बांटी

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक वैलनेस सेंटर मोहड़ा ने स्वास्थ्य...