गोशाला आग की भेंट चढ़ी, पांच मवेशी जिंदा जले

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

पुलिस थाना भवारना के तहत कर्मेहंकड में एक गोशाला में अचानक आग लग गई। इसमें पांच मवेशी जिंदा जल गए।

अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारा और अन्य सामान जलकर राख हो गया था।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जेंद के कर्मेहंकड में ज्योति प्रकाश पुत्र स्वर्गीय जयंत राम की गोशाला में रविवार शाम करीब चार बजे अचानक आग लग गई। इसमें एक गाय, दो बकरियां और दो मेमने जिंदा जल गए।

गोशाला में रखा चारा और अन्य सामान जल गया। आग लगने का पता चलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।

पंचायत प्रधान नीलम कुमारी ने पुलिस और फायरब्रिगेड को फोन कर घटना की जानकारी दी। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

भवारना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

प्रधान नीलम कुमारी ने बताया कि पीड़ित ज्योति प्रकाश बीपीएल परिवार से संबंधित है। पशु पालन ही रोजगार और परिवार के भरण-पोषण का साधन है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक मदद देने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...