नून बास के ग्रामीणों ने जिला परिषद् को समस्याओं से करवाया अवगत

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

नालागढ़ उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरुणा के गांव नून बास [ऊपरली बरुणा] में जिला परिषद सदस्य सुमन चौहान ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

जिसमें लोगों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस सुबह 6 बजे बघेरी से नालागढ़ के लिए चलाने का आग्रह किया। जिसके लिए जिला परिषद सदस्य सुमन चौहान ने आश्वासन दिया कि विभाग के साथ बातचीत करके बस रुट चलाया जाएगा।

लोगों का कहना है कि बस रुट करोनाकाल के समय से बंद पडे है। सुबह बघेरी से 4.40 सरकारी बस के बाद 6.40 प्राइवेट बस जाती है। इस दो घंटे के बीच में कोई बस नहीं है। जिससे खास कर चंडीगढ़ पीजीआई जाने वाले मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों के अनुसार बरुणा नून बास [ऊपरली बरुणा] बिजली विभाग की केबल तारें जगह-जगह से टूटी पड़ीं हैं। जिससे लोगों को करंट लगने का ख़तरा रहता है, तथा लो वोल्टेज की गंभीर समस्या है। जिला परिषद सदस्य सुमन चौहान ने तुरंत विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता दर्शन सिंह को दूरभाष करके एक हफ्ते के भीतर नयी तारें डालने तथा लो वोल्टेज की समस्या हल करने के निर्देश दिए।

नून बास में ही सामुदायिक भवन के साथ डंगा निर्माण की समस्या एवम् गवालजख गऊशाला में भी डंगा निर्माण तथा एक शुल्भ शौचालय निर्माण की मांग की। जिसके लिए जिला परिषद सदस्य सुमन चौहान ने फर्द,तरतीमा, एस्टीमेट बनाकर तैयार करने के लिए कहा।

शुल्भ शौचालय के लिए सरकार की ओर से 2.10 लाख रुपए की राशि जारी की जाने वाली स्कीम के तहत राशि स्वीकृत करवा कर 90,000 रुपए जिला परिषद फंड से जारी करके। इस 3.00 लाख रुपए से एक सुंदर शुल्भ शौचालय का निर्माण बहुत जल्द करके जनता को समर्पित किया जाएगा।

जिसके लिए जिला परिषद सदस्य सुमन चौहान ने कहा कि शुल्भ शौचालय के रख रखाव की जिम्मेदारी कमेटी को स्वयं करनी होगी। जिसके लिए कमेटी प्रस्ताव डाल कर देगी तथा शौचालय निर्माण होने के बाद उसे कभी ताला आदि नही लगाने का शपथ पत्र भी देना होगा तत्पश्चात शुल्भ शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर डी.आर.डी.ए. सदस्य एवं भाजपा नेता गुरबख्श सिंह चौहान, बहादुर सिंह चौधरी,राम करण चौधरी,राम नाथ चौधरी,फौजा सिंह नून, मनोहर लाल,राम आसरा,सुच्चा राम लोदी माजरा,नरेश कुमार, कुलदीप सिंह,राज कुमार नून, धर्म पाल, नवदीप सिंह,जगीरो देवी,समती देवी,सरोज देवी,सखदेई,जसवीर कौर, परमजीत कौर आदि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...

मेडिकल कालेजों में भरे जाएंगे 43 पद, एमओ और सीएमओ के पदों पर होगी भर्ती, दस अप्रैल को परीक्षा

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (अमरू), हिमाचल प्रदेश...

पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाएगी सरकार, प्रति लीटर अधिकतम 5 रुपए रेट बढ़ाने का प्रस्ताव, बिल पेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर...

मुख्यमंत्री का दावा, बिना आरडीजी भी आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, सरकार इस दिशा में कर रही काम

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले, पुलिस विभाग में भरे...