प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने पेपर लीक मामले में प्रदेश सरकार को घेरा

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

युवा कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने पेपर लीक मामले में प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब से भाजपा सरकार देश व प्रदेश में सत्ता में आई है, तब से वेरोजगार युवाओं के साथ धोखा हो रहा है।

पहले तो सरकार ने नोकरियो को बंद कर दिया। उसके बाद युवाओं को नोकरियो से निकाल दिया गया और अब युवाओं को नोकरिया देने के नाम पर सरकार विरोजगार युवाओं की जेब मे डाका डाल रही है। और फिर अपने चहेतों के लिए पेपर लीक करवा कर अन्य युवाओं – युवतियों से धोखा कर रही है।

ये पहला मौका नही पहले भी इससे पहले जेओए का पेपर लीक मामला आया था लेकिन सरकार उस पर अभी तक कोई फैसला नही ले पाई है। अब हिमाचल प्रदेश पुलिस लिखित परीक्षा में पेपर लीक मामला सामने आया है। इससे साफ होता है कि प्रदेश सरकार आंखे बंद करके ये सब करवा रही है।

इस पुलिस भर्ती में कांस्टेबल पुरुष के पद और कांस्टेबल महिला पदों के लिए 14 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस सभी के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। बल्कि जब भी प्रदेश में कोई भी भर्ती निकली उसमें सरकार की मिलीभगत से ऐसे हथकंडे अपना कर अपने चहेतों को नोकरी देने की कोशिश की है। अब युवाओं का ऐसी सरकार से विश्वास उठ चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...