हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की जिला स्तरीय मासिक मीटिंग कांगड़ा में हुई सम्पन्न

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की जिला स्तरीय मासिक मीटिंग कांगड़ा में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांगड़ा अध्यक्ष चमनलाल कपूर ने की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बलराम पुरी विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में सबसे पहले सरकार का धन्यवाद किया गयाकि अप्रैल मास की पेंशन समझौते के अनुसार चार मई को मिल गई है।

यही नही जो कर्मी फरवरी 2022 में रिटायर हुए हैं, उनकी भी पेंशन लग गई है। हाल ही में पेंशनरों ने भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा व सीएम के समक्ष मसला रखा था।

इसमें तय हुआ था था कि पेंशनरों की देनदारियों के लिए निगम 110 करोड़ रुपए कर्ज लेगा। इसके बाद अब ग्रेच्युटी और कैशमेंट का लंबित भुगतान भी हो जाएगा।

बहरहाल कांगड़ा की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि निगम जो 110 करोड का कर्ज ले रहा है, उस पैसे का उपयोग केवल पेंशनरों की देनदारियों पर खर्च किया जाए।

इस पैसे को निगम के अन्य कार्यों पर खर्च किया गया, तो कर्मी आंदोलन करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...