कांगड़ा के यात्री सदन में दिव्यांगों के लिए जिला रेड क्रॉस की ओर से लगाया जा रहा है मूल्यांकन शिविर : एसडीएम कांगड़ा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

यात्री सदन, कांगड़ा में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, कांगड़ा द्वारा भारत सरकार के कृत्रिम अंग निर्माण निगम, मोहाली के सहयोग से भारतीय सामान्य बीमा निगम के कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व फंड से दिव्यांग जनों की सहायतार्थ मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें जरूरतमंद दिव्यांग जनों को उनकी जरूरत के सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए पंजीकरण किया जाएगा।

कांगड़ा के यात्री सदन में इस मूल्यांकन शिविर का आयोजन 08.05.2022, प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक होगा।

इसी मूल्यांकन शिविर का आयोजन रेड क्रॉस भवन, धर्मशाला में भी 09.05.2022 को प्रातः 11:00 से सायं 4:00 बजे तक किया जाएगा।

एसडीम कांगड़ा अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जिनमें 40% से अधिक दिव्यांगता का प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु चिकित्सक का परामर्श, आय प्रमाण पत्र जो कि ₹15000 मासिक से कम, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर आना है।

उन्होंने बताया कि इस मूल्यांकन शिविर में दिव्यांग जनों के लिए व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड साइकिल, कानों की सुनने वाली मशीन, वाकर, स्मार्टफोन, ब्रेलकेन, एम एस आई डी, कैलिपर और कृत्रिम अंग आदि का मूल्यांकन किया जाएगा।

उन्होंने बताया जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा दूसरे चरण में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, मोहाली द्वारा सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उपरांत भारतीय सामान्य बीमा निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में दिव्यांग जनों को उनकी जरूरत के सहायक उपकरण निशुल्क प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने दिव्यांग जनों से इस मूल्यांकन शिविर में पहुंचकर चिकित्सा लाभ लेने की अपील की है।

किसी भी व्यक्ति को यदि मूल्यांकन शिविर के बारे में जानकारी चाहिए तो वह :- 01892-224888, 222940, 9418832244  पर संपर्क कर सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...