अब हिमाचल के इन 2 नेताओं ने कांग्रेस को कहा अलविदा, दिल्ली में ज्वाइन की आप

--Advertisement--

Image

दिल्ली- नवीन गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी में कांग्रेस नेताओं का शामिल होना लगातार जारी है। अब कुल्लू जिले से कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अरुण शर्मा व इंटक के जिला महामंत्री संजय शर्मा आप में शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली में हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में आप का दामन थामा।

कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर अरुण शर्मा ने बताया कि अब कांग्रेस में नेतृत्व की कमी है। हर नेता मुख्यमंत्री बनना चाहता है जबकि प्रदेश के बारे में सोचा नहीं जा रहा है। पार्टी में घुटन का माहौल बन चुका है, जिसके चलते कांग्रेस छोड़कर अच्छी राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है।

आप में शामिल होने की मुख्य वजह के सवाल पर उन्होंने  कहा कि इसकी मुख्य वजह आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं, जिनकी नीतियों से प्रभावित होकर ही वह आप में शामिल हुए हैं। वहीं संजय शर्मा ने कहा कि हिमाचल ही नहीं पूरे देश में परिवर्तन हो रहा है, केजरीवाल आम आदमी को खास बना रहे हैं। वहीं कांग्रेस में गुटबाजी से‌ सब परेशान हैं।

उक्त नेताओं के आप में शामिल होने के बाद हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने प्रैस कॉन्फ्रेंस करते हुआ कहा कि अच्छे लोग आप में आ रहे हैं। हिमाचल की जनता इस बार आप को बुला रही है।

वहीं हिमाचल में बीजेपी-कांग्रेस लेकर उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां एक सिक्के के 2 पहलू हैं। बीजेपी ने अंधेरे में हमारे उन नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल किया जिनको हम निकालने वाले थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...