हिमाचल: बस यात्री ने 30 रुपये का नींबू पानी पीने से किया इनकार तो दुकानदार पहुंच गया थाने, पढ़ें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

सोलन जिला के दाड़लाघाट क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हमीरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को नींबू पानी के रेट का विरोध करना महंगा पड़ गया। चमाकड़ी पुल पर स्थित ढाबा मालिक ने इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है।

हमीरपुर निवासी राकेश एचआरटीसी की बस से 13 अप्रैल को नींबू पानी पीने व भोजन करने के लिए चमाकड़ी पुल में उतरा। यहां पर जब उसने ढाबे में जाकर नींबू पानी मांगा तो ढाबा मालिक ने उसे 30 रुपये रेट बताया। इसके बाद उसने मना कर दिया। इसके बाद जब भोजन का रेट पूछा तो 80 रुपये की प्लेट दी जा रही थी। इस मामले की शिकायत राकेश ने सीएम हेल्पलाइन पर कर दी।

इसके बाद ढाबा मालिक ने भी दाड़लाघाट थाने में राकेश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। ढाबा मालिक ने आरोप लगाए हैं कि राकेश ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया है।

दाड़लाघाट थाना के एसएचओ जीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को 10 मई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...