नलों से पाइपें लगाकर तर कर रहे थे क्यारियां, विभाग ने कनेक्शन काटने की दी चेतावनी, जब्त की पाइपें

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

जल शक्ति विभाग गलोड़ के तहत आने वाले गाहलियां क्षेत्र में पानी के दुरुपयोग पर विभाग ने शिकंजा कसा है। नलों से पाइपें लगाकर पानी का दुरुपयोग करने वाले लोगों की पाइपें जब्त कर ली गई हैं। इन पाइपों को अब विभाग गर्मियों का सीजन समाप्त होने के बाद ही रिलीज करेगा।

विभागीय चेतावनी के बाद भी जब लोग नहीं सुधरे तो विभाग को मजबूरन यह कार्रवाई करनी पड़ी है। वहीं विभागीय कार्रवाई से पानी का दुरुपयोग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने साफ कर दिया है कि पानी का दुरुपयोग करने वालों को अब किसी भी सूरत वख्शा नहीं जाएगा।

गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है। ऐसे में जहां पेयजल योजनाओं में पानी की कमी का संकट मंडरा गया है। जानकारी के अनुसार जल शक्ति विभाग गलोड़ के तहत आने वाले क्षेत्रों से पानी के दुरुपयोग की शिकायतें लगातार विभाग को मिल रही हैं।

इसमें लोगों द्वारा टुल्लू पंप का प्रयोग करना, नलों से पाइपें लगाकर अपनी क्यारियों को तर करना तथा मनरेगा के तहत बने बारिश के जल भंडारण टैंकों में नलों के पानी के पानी को भंडारित करना शामिल है।

क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति होती है, तो लोग नलों से पाइपें लगाकर मनरेगा के तहत बारिश का पानी भंडारित करने के लिए बनाए गए टैकों में पानी डालना शुरू कर देते हैं।

शिकायत मिलने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने गाहलियां क्षेत्र में दबिश दी। यहां निरीक्षण के दौरान आधा दर्जन से अधिक परिवार नलों से पाइपें लगाए हुए पकड़े गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...