प्रागपुर ब्लाक के अंतर्गत आने वाली पंचायत चुधरेड में पेश आया दर्दनाक हादसा

--Advertisement--

Image

प्रागपुर  – आशीष कुमार

बीते दिन चुधरेड पंचायत में जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त 68 वर्षीय सुरेश कुमार की करंट लगने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार सुबह पशुओं के चारे के लिए घर के समीप पेड़ पर चढ़े थे तभी अचानक वहीं समीप गुजर रही 33केवी बिजली लाईन की चपेट में आ गए और उन्हें करंट लग गया।

जैसे ही इस बारे में उनके घर वालों को पता चला सुरेश कुमार को पेड़ के नीचे उतारा गया, तुरंत सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

इस बाबत स्थानीय उपप्रधान विनोद कुमार ने बताया कि सुरेश कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

जानकारी पाते ही मौके पर देहरा के विधायक होशियार सिंह भी मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 10 को

हिमखबर डेस्क  एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड...

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...